चाहे कोई भी हो — अगर कोई फेस्टिवल के अवसर पर किसी भी जानवर को काटता है और आप उसे शुभकामनाएं भेजते हैं तो आप भी निश्चित रूप से उस क्रुएलिटी के हिस्सेदार हो जाते हैं।
खून का रंग लाल ही होता है — चाहे वह गाय का हो, बकरी का हो या इंसान का। अगर आप एक बार किसी जानवर की कुर्बानी या बलि का वीडियो देख लेंगे जिसमें वह खून से लथपथ तड़पता हुआ दिख रहा हो तो आप अपने जीवन में कभी भी उस व्यक्ति को शुभकामनाएं नहीं भेजेंगे। बल्कि आप उन्हें आशीष देंगे कि वे अपनी क्रूर मानसिकता से जल्दी से जल्दी बाहर आ जाएं।
जो लोग निरीह जानवरों को अपनी क्रूरता का शिकार बना रहे हैं वे आपको थोड़ी सी भी करुणा और प्रेम नहीं दे सकते। इसलिए उनकी मदद करें उनकी करुणा को जगाएँ इससे पहले कि आप स्वयं उनकी हिंसा के शिकार बन जाएँ।
वीगन सुदेश


