क्रुएलिटी-फ्री रिचुअल


किसी भी जीव के साथ क्रूरता को धर्म या परंपरा के मास्क के पीछे छिपाना मानवता का अपमान है; करुणा ही सच्ची आध्यात्मिकता है और धर्म का असली संदेश हिंसा की अनुमति नहीं देता। 




बहुत सारे प्रकरणों में—चाहे मंदिरों की बलियाँ हों या कुर्बानी के तरीके—कानूनी धारा और एनिमल राइट्स ऑर्गेनाइजेशन की चेतावनियाँ बार-बार इशारा करती हैं कि ऐसे कृत्य समाज में हिंसा की संस्कृति को जन्म देते हैं और बच्चों में हिंसक व्यवहार को सामान्य बनाते हैं। इसी संदर्भ में प्रोफेसर सुदेश कुमार (वीगन सुदेश) ने भी खुले तौर पर हस्तक्षेप किया है; उनका कहना है कि विज्ञान और नैतिकता हमें यही सिखाते हैं कि किसी भी जीव का जीवन कीमत पर नहीं तौला जा सकता। धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार तब तक उचित है जब तक कि वह किसी अन्य जीव को नुकसान न पहुंचाएं।


जब हम धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए भी छोटे-छोटे बदलाव कर सकते हैं, जैसे कि दान, या सेवा, तो क्यों न करुणा को प्राथमिकता दें? आखिरकार असली धर्म वह है जो दया सिखाए, और असली परंपरा वह जो पीड़ितों के लिए खड़ी हो — चाहे वे इंसान हों या जानवर।


 

कॉन्टेक्ट // व्हाट्सएप

Name

Email *

Message *